सफीदों (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टाफ सफीदों ने 10.93 ग्राम समैक (चिट्टा) सहित दो आरोपी को काबू किया है। सीआईए स्टॉफ सफीदों के इचांर्ज उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि सीआईए स्टाफ सफीदों की एक टीम सहायक उप निरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी पर लाभ सिंह होटल सफीदों के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक सफेद रंग की गाडी में समैक लेकर रामपुरा रोड के नजदीक बाईपास सफीदों पर खड़े है, अगर फौरी रैड कि जावे तो काबू आ सकते है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची तो एक सदिग्धं गाडी खडी दिखाई दी। पुलिस ने तुरंत युवको को काबू करके नाम-पता पूछा तो उन्होने अपना नाम गौरव निवासी राजीव कॉलोनी सफीदों व चिराग निवासी वार्ड नंबर 6 सफीदों बताया। तलाशी के दौरान गाडी के डैश बोर्ड से 10.93 ग्राम समैक बरामद हुई जिसे नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
![]()











