सफीदों (एस• के• मित्तल) : सफीदों पुलिस ने फायरिंग व मारपीट मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है। सिटी थाना प्रभारी पूर्णदास ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता नवीन निवासी रविदास मोहल्ला सफीदों ने कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ नई अनाज मंडी के पीछे हुडा ग्राउंड में बैठे हुए थे। इसी दौरान अरुण उर्फ शिकारी व उसके साथियों ने उन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की व लोहे की रॉड से हमला किया गया। जिसमें उसे व उसके साथियों को चोटें आईं, जिनका चिकित्सकीय उपचार कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जिला जेल भेजा दिया था। मामले का मुख्य आरोपी अरुण उर्फ शिकारी निवासी आनन्द कॉलोनी सफीदों को गिरफ्तार करके वारदात में प्रयुक्त आला-जरब को पुलिस ने जब्त किया तथा आरोपी को अदालत में पेश करके जिला जेल भेजा गया।
![]()











