महाविद्यालय में मनाया गया मानवाधिकार दिवस

37
Safidon Government College
विजेता टीम को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टाफ।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लीगल अवेयरनेस सेल, लीगल लिट्रेसी क्लब और ह्यूमन राइट्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. सविता पूनिया ने की। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मेहक, ज्योति और रानी (बी.एससी. तृतीय वर्ष) की टीम विजेता रही। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों व संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर अजय प्रकाश, ज्योति कंवल, राजीव कुमार, दीपक कुमार व मोनिका कुंडू विशेष रूप से मौजूद थे।

Loading