नारकोटिक्स कंट्रोल अभियान के तहत कॉलेज परिसर में बड़ी कार्रवाई
सफीदों (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय सफीदों में नारकोटिक्स कंट्रोल अभियान के तहत अवैध रूप से उगे भांग के पौधों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर जसबीर की देखरेख में संपन्न हुई। अभियान के दौरान लगभग 20 किलोग्राम भांग के पौधों को नष्ट किया गया। यह पूरी कार्रवाई महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया के दिशा-निर्देशन में की गई। मौके पर कार्यकारी प्राचार्या डॉ. सरला सहरावत, इंचार्ज अजय प्रकाश व संदीप ढिल्लो भी उपस्थित रहे। सब इंस्पेक्टर जसबीर ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता और रोकथाम के लिए ऐसे अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से समाज को नशा मुक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
![]()







