गांव डिडवाड़ा के मुस्लिम समुदास के युवक पर लड़की को ले जाने का आरोप
पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर परिजनों के साथ हिंदू संगठनों ने दिया धरना
रोष प्रकट करते हुए मिनी सचिवालय पहुंचकर डीएसपी से की मुलाकात
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव निम्नाबाद से गायब हुई लड़की का 42 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। शनिवार को परिजनों के साथ हिंदू संगठनों के द्वारा सफीदों के ऐतिहासिक महाभारतकालीन नागक्षेत्र सरोवर प्रांगण में धरना दिया। धरने के दौरान ने सभी ने सफीदों पुलिस के प्रति रोष प्रकट किया। उसके बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए नगर के डीएसपी कार्यालय पहुंचे और डीएसपी गौरव शर्मा से मुलाकात की। परिजनों व हिंदू संगठनों ने प्रशासन को आगामी 20 फरवरी तक लड़की को बरामद करने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 22 तक लड़की बरामद नहीं हुई तो हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतरकर सदर थाना को ताला लगाने का काम करेंगे। गौरतलब है कि नौ जनवरी को गांव निम्नाबाद से एक नाबालिग लड़की गायब हो गई थी।

स्वजनों ने आरोप लगाए कि उनकी लड़की को डिडवाड़ा गांव निवासी मुस्लिम समुदाय का लड़का बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। पुलिस अभी तक उनकी लड़की को तलाश नहीं कर पाई है। रोष प्रदर्शन में मौजूद बजरंग दल के प्रदेश संयोजक हरीश रामकली ने कहा कि लड़की के इस प्रकार से गायब होना और पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई ना करना अत्यंत निदंनीय है। उन्होंने बताया कि इस मामले में हिंदू संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल पीडित परिवार को साथ लेकर आगामी 18 फरवरी को जींद में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर सदर थाना प्रबंधक सदर और डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेगा। उसके बाद भी लड़की बरामद नहीं हुई तो 20 फरवरी को सदर थाना पर तालाबंदी की जाएगी। इस मामले में डीएसपी गौरव शर्मा ने जल्दी ही लड़की को बरामद करने का भरोसा दिलाया।
![]()











