पीट-पीटकर घायल किए गए व्यक्ति की एक महीने के बाद मौत

79
Safidon murder case

पुलिस ने पहले से दर्ज मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : गांव मलिकपुर के खेतों में करीब एक महीने पहले पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल किए गए व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में सफीदों सदर थाना पुलिस ने शनिवार को असंध के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और साथ ही सदर थाना पुलिस ने पहले से दर्ज एफआईआर में हत्या की धाराएं जोड़कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मलिकपुर निवासी कुलदीप ने कहा था कि उसका भाई गुरजंट 13 नवंबर को खेत में जा रहा था, इस दौरान गांव मलिकपुर के रहने वाले सतपाल सिंह, मेहर सिंह, अजीत पाल, कश्मीर सिंह, गांव रोहड निवासी गुरलाल व असंध के गांव बिनोला बाबा सिंह निवासी व वह 10-15 अन्य ने मिलकर उसका रास्ता रोककर लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला बोल दिया। जिसको काफी गंभीर चोटे लगी। गुरजंट को गंभीर अवस्था में सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जींद नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। 17 नवंबर को गुरजंट को जींद से छुट्टी दे दी गई थी जिसके बाद वह घर पर था लेकिन 12 दिसंबर को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों द्वारा उसको असंध के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी तबीयत और खराब होने पर उसे असंध के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर गुरजंट को डॉक्टर ने मृत घोषित घोषित कर दिया।
बॉक्स:
इस मामले में सदर थाना प्रभारी राजेश ने कहा है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले पहले से हुए मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई है। पहले भी पुलिस ने 6 नामजद में से चार को गिरफ्तार कर लिया था। जल्द ही मामले फिर से सभी आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा।

Loading