सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ

7
Safidon NSS camp

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय पीजी कॉलेज, सफीदों के तत्वावधान में ग्राम धर्मगढ़ में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया ने की। इस मौके पर कॉलेज उप-प्राचार्या डॉ. सरला सहरावत व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, धर्मगढ़ के प्रधानाचार्य सतीश आचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकर एवं मंजू ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. सविता पूनिया ने एनएसएस को समाजसेवा, अनुशासन और नेतृत्व विकास का सशक्त मंच बताते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर डा. जयविंद्र शास्त्री ने शिविर की दिनचर्या—प्रातः योग व गीता पाठ, व्याख्यानमाला, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, रैलियों व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं पर जागरूकता की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Loading