सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बाईक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजबीर उर्फ काला निवासी रामपुरा के रूप में हुई है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता रामफल निवासी गांव सिंघपुरा ने शिकायत देकर कहा था कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर सिंघपुरा गुरुद्वारा में माथा टेकने गया था। वापिस आने पर उसकी मोटरसाइकिल मौके से नदारद मिली। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के उपरांत पुलिस ने इस मामले के आरोपी राजबीर उर्फ काला निवासी रामपुरा को गिरफ्तार करके आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा बाईक को बरामद किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है।
![]()











