मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

2
Safidon protest
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन यूनिट सफीदों के कर्मचारियों द्वारा बिजली बोर्ड में डीसी रेट के कर्मचारियों को हरियाणा सरकार के द्वारा जबरदस्ती हरियाणा कर्मचारी रोजगार निगम लिमिटेड पोर्टल में मर्ज करने के विरोध में 2 घंटे की गेट मीटिंग करके प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में बिजली कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार जो कर्मचारी डीसी रेट पर बिजली बोर्ड में नौकरी कर रहे हैं। उन्हें अब हरियाणा कर्मचारी रोजगार निगम लिमिटेड पोर्टल में अपना डाटा फीड करने लिए कहा जा रहा है, जबकि यह कर्मचारी इस पोर्टल में जाना नहीं चाहते हैं। कर्मचारियों ने कहा कि वे इस पोर्टल में मर्ज नहीं होना चाहते हैं। यूनियन ने साफ किया कि जब तक सरकार आदेश वापस नहीं लेती तो उनका विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर नरेश कुमार देशवाल, जसबीर सिंह जांगड़ा, राकेश चंद्र, सीता राम, सुरेश खरब, अनिल इंदल, शमशेर सिंह, संजय शर्मा, सुनील पांचाल, कपिल शर्मा, कप्तान सिंह, मोनू, शंकर शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, महाबीर शर्मा, कुलदीप मलार, संदीप गांगोली सहित काफी तादाद में कर्मचारी मौजूद थे।

Loading