सफीदों, (एस• के• मित्तल) : शनिवार की सांयकाल में रेल विभाग के एक ठेकेदार के खुद को कारिंदे बता रहे कई लोगों ने जींद-रोहतक-पानीपत रेल शाखा के सफीदों के समीपवर्ती सिल्लाखेड़ी हाल्ट रेलवे स्टेशन के पुराने जर्जर भवन की छत उतारकर उसका मलबा काबू कर लिया। इस संदर्भ में छत उतारकर मटेरियल काबू कर रहे व्यक्ति सिकंदर ने बताया कि वह ठेकेदार भूपेंद्र का आदमी है। उसने बताया कि पानीपत के आईओडब्लू संदीप कल्याण ने ठेकेदार को कई दिन पहले इस स्टेशन के भवन की छत को उतारकर लाने का आदेश दिया था। इसकी पुष्टि व भवन के पुनर्निर्माण की जानकारी के लिए आईओडब्लू संदीप कल्याण से बात नहीं हो पाई। बता दें कि सिल्लाखेड़ी हाल्ट रेलवे स्टेशन के इस भवन को कई दशक पहले आसपास के ग्रामीणों ने चंदे से बनाया था जबकि इसकी मुरम्मत रेलवे विभाग करता रहा है। अब रेल विभाग ने इसे असुरक्षित घोषित कर दिया था क्योंकि इसकी छत जर्जर हो चुकी थी।
![]()










