सीआईए सफीदों की बड़ी कार्रवाई, लेकिन रणधीर की हत्या में और कौन शामिल था? जांच में बढ़े सवाल

122

भिडताना गांव में हुए हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली अहम सफलता, नए खुलासों की उम्मीद

सफीदों, (एस- के- मित्तल): गांव भिडताना में हुए झगड़े के बाद हुई रणधीर की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सीआईए सफीदों ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र निवासी देवरड़ को गिरफ्तार किया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि पुलिस को अभी भी कुछ और संदिग्धों की तलाश है, जो घटना की असली वजह पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

उप-निरीक्षक राधेश्याम के अनुसार, थाना पिल्लुखेड़ा में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। सात अभियुक्त पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जबकि जितेंद्र अब अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर है। हालांकि जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी कई सवालों के जवाब टाल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रणधीर की हत्या सिर्फ आपसी झगड़े का नतीजा नहीं थी, बल्कि इसके पीछे पुरानी रंजिश और कुछ अनजाने कारण हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Loading