उपमंडल रोजगार कार्यालय में पुखराज हेल्थ केयर करनाल ने की भर्ती, 26 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों के उपमंडल रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक रोजगार अधिकारी कुमारी अनन्या दहिया ने की। इस अवसर पर पुखराज हेल्थ केयर करनाल द्वारा वैलनेस एडवाइजर के पदों पर भर्ती की गई। अनन्या दहिया ने बताया कि इसमें 26 प्रार्थियों ने भाग लिया तथा मौके पर ही 11 प्रार्थियों को जॉब ऑफर लेटर प्रदान कर दिए गए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
![]()











