कुटिया शांत सरोवर के 32वें वार्षिक सत्संग को लेकर हुई बैठक

2
Safidon satsang news

सुचारू व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों में स्थित परमहंस श्री योग दरबार कुटिया शांत सरोवर में 32वें वार्षिक सत्संग समारोह एवं विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ नगर के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आगामी कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20, 21 और 22 फरवरी को तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत श्री रामायण जी का शुभारंभ, सत्संग, भजन-कीर्तन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं पहुंचेंगे। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 और 21 फरवरी के कार्यक्रम कुटिया शांत सरोवर, चन्नी चौक, मेन बाजार, सफीदों में आयोजित होंगे। वहीं 22 फरवरी को अंतिम दिवस पर सत्संग एवं विशाल भंडारा महाराजा शूर सैनी धर्मशाला सफीदों में आयोजित किया जाएगा। बैठक में आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर डॉ. रामचंद्र माटा, डॉ. तारा चंद भाटिया, डॉ. राजेंद्र भाटिया, सक्षम भाटिया, सरोज भाटिया, सुनीता, आरती, दीपू, सुरेंद्र, महेंद्र माटा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर सत्संग का लाभ लेने और संत महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

Loading