सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सदर थाना पुलिस ने चोरी करने व जान से मारने की धमकी के के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर सफीदों के प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता कप्तान ने शिकायत देकर कहा था कि हंसपाल उर्फ यशपाल निवासी खेड़ा खेमावती ने 2 फरवरी को उसके घर से 16 हज़ार रुपये नगद सहित घरेलू कीमती सामान चोरी कर लिया। साथ ही उसने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी हंसपाल उर्फ यशपाल को गिरफ्तार करके उससे चोरी किए गए सामान को बरामद किया है।
![]()











