भारत की अखंडता को मजबूत करने में लौह पुरुष का अहम योगदान: मोहनलाल बड़ोली

64
Sardar Patel anniversary - कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली व अन्य।
Sardar Patel anniversary - कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली व अन्य।

स. वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली पदयात्रा

सफीदों, (बबीता मित्तल): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य पदयात्रा का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय तलौडा से सिवाहा, खेड़ी व जामनी होते हुए पिल्लूखेड़ा तक किया गया। पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। पदयात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके नमन किया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे देश भक्ति के नारों से ओतप्रोत माहौल में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर एकता पदयात्रा की शुरुआत की गई। प्रतिभागियों का जोश एवं उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने के लिए पौधारोपण भी किया गया। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के पहले उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का अहम योगदान है।

सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों का बिना किसी भेदभाव व जाति भेद के विलय करवाया था। सरदार पटेल उच्च कोटि के राजनेता, वकील और प्रशासनिक व्यक्ति थे। उनका जीवन सदैव देश के हित और देश के लोगों की समस्याओं के समाधान करने के लिए समर्पित रहा, ताकि आने वाली पीढ़ियां खुली हवा में सांस ले सकें। उन्होंने कहा कि गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल जी की महानता और देश की एकता का प्रतीक है। इस प्रतिमा के निर्माण में पूरे देश के गांव-गांव से लोहा एकत्र किया गया था, जो भारत की एकता और समर्पण की मिसाल है।

इस कार्य में स्वयं मैं व मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए इस कार्य में पूर्ण सहयोग दिया था। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर उस महान व्यक्तित्व के स्टेचू के दर्शन करने चाहिए। उन्होंने कहा कि एकता पदयात्रा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में निकाली जा रही।

Loading