सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के सरला मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के तत्वावधान में गांव हरिगढ़ में एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डा. सत्यवान मलिक ने की। शिविर का शुभारंभ गांव की सरपंच अनीता ने किया। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर रिटायर्ड सीडीपीओ सुशीला जांगडा व हनुमान कौशिक ने शिरकत की। स्वयंसेवकों ने गांव में नशा मुक्ति, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, नारी शिक्षा इत्यादि पर जागरूकता अभियान चलाया और गांववासियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गांव में सफाई अभियान भी चलाया। गांव के बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों से विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान प्रदान किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक सेवा की भावना विकसित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना का बड़ा महत्व है। एनएसएस उन्हें शिक्षा के साथ व्यावहारिक जीवन कौशल सिखाती है व सामाजिक जागरूकता बढ़ाती है। ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ के सिद्धांत पर काम करते हुए राष्ट्रीय एकता और चरित्र निर्माण में योगदान देती है, जिससे वे समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. तेजवीर सैनी, प्रमोद चहल, विजेंद्र व रविन्द्र, सुषमना, डॉ विकास लाठर, अनिल, साहब सिंह लम्बा, ओमकार सिंह मौजूद थे।
![]()











