एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

32
SDM Pulkit Malhotra

बोले– विकास और सुशासन के नए आयाम होंगे स्थापित

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सफीदों ने पुलकित मल्होत्रा ने नववर्ष के शुभ अवसर पर उपमंडल के समस्त नागरिकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, यही उनकी कामना है। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि बीता हुआ वर्ष अनेक उपलब्धियों का साक्षी रहा है। उपमंडल वासियों के सहयोग से प्रशासन द्वारा जनहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिन्हें आगे भी निरंतर गति दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला वर्ष विकास, पारदर्शिता और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने उपमंडल वासियों से आह्वान किया कि वे नववर्ष में सकारात्मक सोच के साथ समाजहित और राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। स्वच्छता, आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि उपमंडल को और अधिक प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया जा सके। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है और आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान उनकी प्राथमिकताओ में रहेगा।

Loading