सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर की सामाजिक संस्था हमारा परिवार द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी तादाद में संस्था के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी कड़ी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 अप्रैल को गांव खेड़ा खेमावती में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। वहीं बैठक में संस्था का पुनर्गठन किया गया। काफी विचार-विमर्श के बाद नितिन अग्रवाल को ईकाई प्रमुख बनाया गया। इसके अलावा सुखदेव, सतीश शर्मा व अमित राणा को सह ईकाई प्रमुख का दायित्व दिया गया। साथ ही राजेन्द्र सिंगरोहा को ईकाई संरक्षक तथा रामनिवास मलिक को सह ईकाई संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर जुटे संस्था के सदस्यों ने तालियों की गड़गडाहट के साथ नवगठित कार्यकारिणी का अभिनंदन किया। नवनियुक्त इकाई प्रमुख नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़े अधिक से अधिक कार्य करेगी और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर फैसला लिया गया कि २१ अप्रैल को गांव खेड़ा खेमावती में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर निर्मलजीत सिंह संधु, हरीश शर्मा, मनोज कुमार, संजीव पुंडीर, हरिओम, प्रवीन कुमार, करण सिंह मलिक, कलीराम व जयदीप जोगी मौजूद थे।
![]()











