किरयाणा एसोसिएशन सफीदों ने ईंट भट्ठों पर बांटे गर्म कपड़े और कंबल

19
social responsibility
कंबल वितरित करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारी।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों में सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए किरयाणा एसोसिएशन सफीदों द्वारा ईंट भट्ठों पर कार्यरत गरीब और जरूरतमंद मजदूरों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने की। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़कर शिरकत की। अपने संबोधन में अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है। ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करते हैं और सर्दी के मौसम में उन्हें गर्म कपड़ों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए किरयाणा एसोसिएशन ने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी आवश्यक है। यदि सक्षम वर्ग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए तो समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होगी।

Loading