गुप्त नवरात्रों में माँ जयंती के दरबार में 11 हजार कन्याओं का भव्य पूजन

48
SpiritualGathering

18 जनवरी को रानी तालाब से निकलेगी कलश यात्रा

51 ब्राह्मण करेंगे सवा लाख नवार्ण मंत्रों का जाप

जींद : मानव कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ इस वर्ष भी महाभारत कालीन श्री जयंती देवी मंदिर में गुप्त नवरात्रों के अवसर पर भव्य कन्या पूजन एवं महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक उत्सव की तैयारियों को लेकर श्री जयंती देवी मंदिर सिद्धपीठ में पुजारी नवीन कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन से जुड़े संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 जनवरी 2026, रविवार मोनी अमावस्या के दिन रानी तालाब से श्री जयंती देवी मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में करीब 1500 से अधिक महिला श्रद्धालुएँ माँ जयंती की पालकी के साथ सहभागिता करेंगी।
19 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रतिदिन 51 ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख नवार्ण मंत्र जाप, 108 दुर्गा सप्तशती पाठ और यज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 31 जनवरी को सुबह 9 बजे पूर्ण आहुति एवं 11 हजार कन्याओं का पूजन होगा।
इस विशाल धार्मिक आयोजन में विभिन्न संत-महात्मा, मंत्री, विधायक, सांसद एवं हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में सुनील शांडिल्य, राधे श्याम जिंदल, राजेंद्र मुदगिल, श्रवण गर्ग, राकेश चुग, गंगा दूत शर्मा, अमित बत्रा, संजय दारा सिंह, संत राम शर्मा, रजनीश आहूजा, इंद्रजीत कालरा, विशाल कुमार, कृष्ण शर्मा, प्रवीण कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, राम सुनेजा, वीरेंद्र मदान सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं।

Loading