माँ वैष्णों देवी धाम कटरा में लगने वाला भंडारा होगा हर तरह से हाईजीनिक: राजेश जैन

47
Vaishno Devi Bhandara

माँ वैष्णों देवी इंटरनैशनल फाउंडेशन लगाएगा 4 दिवसीय 16वां भंडारा 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : माँ वैष्णों देवी इंटरनैशनल फाउंडेशन की ओर से हर साल नववर्ष के उपलक्ष्य में माँ वैष्णों देवी धाम कटरा में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार भी ट्रस्ट की ओर से 4 दिवसीय 16वें भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह बात माँ वैष्णों देवी इंटरनैशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्टीय अध्यक्ष राजेश जैन ने कही। वे नगर के फ्यूजन होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। राजेश जैन ने बताया कि जैन ने बताया कि जम्मू कश्मीर सरकार की गाईडलाईंस के अनुसार इस बार नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर को पुजारी पार्किंग नजदीक वरुण चौंक कटरा में विशाल चौकी का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मां के लाडले मणि लाडले अपने भजनों से मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने बताया कि भंडारे में सेवा करने वाले सभी हलवाइयों, कारीगरों एवं भक्तजन हाथों में ग्लब्ज ओर सिर पर हैड-कैप लगाकर ही सेवा करेंगे। भंडारा पूरी तरह से हाईजैनिक होगा। भंडारे में बनने वाला प्रसाद पूरी तरह से हाईजैनिक होंगे। भंडारे की चारों रातों को माँ वैष्णों का गुणगान किया जाता है। जैन ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 4 दिवसीय भंडारा दुर्गा भवन ऊधमपुर रोड, रेलवे स्टेशन कटरा एवम् भूमिका मंदिर पर लगाया जाएगा। जैन ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य माँ वैष्णों देवी धाम को को प्लास्टिक मुक्त बनाना है, इसीलिए ट्रस्ट भंडारे में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करता तथा तीनो भंडारों के दौरान विशेष सफाई व्यवस्था भी रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि भंडारे के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप, कंबल व भोजन आदि तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के उप राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार जैन, उपाध्यक्ष भूषण गर्ग, उपाध्यक्ष तरुण बंसल, पवन कुमार गाबा पानीपत, राष्ट्रीय सचिव गगन गोयल, महासचिव तरसेम गर्ग व कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग मौजूद थे।

Loading