वैश्य समाज की शक्ति संगठन और एकता में निहित है: अशोक बुवानीवाला

38
Vaishya Samaj
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला।

युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी होगी

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : वैश्य समाज की शक्ति संगठन और एकता में निहित है। यह बात अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कही। वे नगर के घोड़ापूली रोड स्थित समाजसेवी बिल्लू सिंगला के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जागरूकता, एकजुटता और समाज के समग्र उत्थान का सशक्त जरिया है। वैश्य समाज का हर घर अपना घर है और जब समाज एकजुट होकर खड़ा होता है, तो कोई उसकी आवाज को अनदेखा नहीं कर सकता। समाज की शक्ति उसके संगठन में है और एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि युवाओं का राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से दूर होना देश और समाज दोनों के लिए चिंताजनक है। समाज के युवाओं को केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाकर नीतियों और निर्णयों को प्रभावित करना चाहिए। उनका मानना है कि युवा ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने में सक्षम हैं। वैश्य समाज आजादी के आंदोलन से लेकर भारत के नवनिर्माण तक सदैव राष्ट्रहितैषी भूमिका निभाता आया है। उन्होंने कहा कि सच्ची एकजुटता का अर्थ सबसे कमजोर व्यक्ति के साथ खड़ा होना और एक समावेशी, सशक्त समाज का निर्माण करना है। बुवानीवाला ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और अपनी सामूहिक ताकत को पहचानने की अपील की।

Loading