सफीदों, (एस• के• मित्तल) : विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक नगर की लैय्या धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष राधेश्याम चिलाना का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील सिंगला ने की। बैठक में संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सफीदों के समाजसेवी डा. सुभाष थरेजा को सर्वसम्मति से सफीदों नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के कार्यकत्र्ताओं ने सुभाष थरेजा का अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। अपने संबोधन में सुभाष थरेजा ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने उनको जो दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। सफीदों नगर में संगठन का ज्यादा से ज्यादा विस्तार करेंगे।
![]()







