राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

5
women health awareness
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में वूमेन सेल के तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्या डा. सरला सहरावत ने की। कार्यक्रम का संयोजन डा. शील आर्या एवं रीनु देवी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सिविल हॉस्पिटल से काउंसलर कुशलवीर उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुशलवीर ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन, पर्सनल हाइजीन तथा मानसिक संतुलन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन सकें। इस अवसर पर मंजू देवी, भावना व डॉ. रुचि भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Loading