हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेटी के पिता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव गांव के पास एक पेड़ पर गली-सड़ी हालत में लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि वह पिछले 7 दिनों से लापता थे, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाते समय पेड़ पर लटका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी है। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।
परिजनों का कहना है कि वह अपनी बेटी को लेकर काफी परेशान चल रहे थे। कुछ दिनों पहले वह घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
![]()











