डॉ. शाहीन पर आरोप — जूनियर डॉक्टरों का ब्रेनवॉश कर रही थी

114
डॉ. शाहीन
डॉ. शाहीन

9 साल छोटे डॉ. मुजम्मिल से संबंध;

अलफलाह यूनिवर्सिटी ने जताई दूरी

दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच अब अलफलाह यूनिवर्सिटी तक पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने पाया है कि गिरफ्तार डॉ. शाहीन न केवल आतंकी मॉड्यूल से प्रभावित थी, बल्कि उसने अपने साथ काम करने वाले जूनियर डॉक्टरों का मानसिक रूप से ब्रेनवॉश करने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि वह अपने 9 साल छोटे साथी डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में थी, जो ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ का सक्रिय सदस्य और आईईडी बनाने में प्रशिक्षित बताया जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे और वे मिलकर युवाओं को एक विशेष विचारधारा की ओर मोड़ने का काम करते थे। एजेंसियों का कहना है कि दोनों डॉक्टर शिक्षा और धार्मिक विचार की आड़ में गुप्त मीटिंग्स करते थे, जिनमें छात्रों को प्रभावित करने की कोशिश की जाती थी।

इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा कि गिरफ्तार डॉक्टरों का संस्थान से कोई संबंध नहीं है। प्रवक्ता ने बताया, “जो भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संस्थान किसी भी प्रकार की चरमपंथी सोच का समर्थन नहीं करता।”

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां शाहीन और मुजम्मिल के डिजिटल डाटा, कॉल रिकॉर्ड और नेटवर्क कनेक्शन की जांच में जुटी हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या दोनों अन्य शैक्षणिक संस्थानों से भी संपर्क में थे।

Loading