शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है: रामकुमार गौतम

96
कार्यक्रम में मौजूद विधायक रामकुमार गौतम व अन्य अतिथि।
कार्यक्रम में मौजूद विधायक रामकुमार गौतम व अन्य अतिथि।

विधायक रामकुमार गौतम ने रखी स्कूल की आधारशीला

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में नगर के जींद रोड पर करोड़ों रूपए की लागत से बनने वाले सरस्वती इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भवन का आधारशिला समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधायक रामकुमार गौतम ने शिरकत की।
वहीं विशिष्टातिथि के रूप में उनकी धर्मपत्नी कृष्णा गौतम व पूर्व विधायक कलीराम पटवारी ने शिरकत की। मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के सचिव सुभाष जैन ने आए हुए अतिथियों का बुके देकर अभिनंदन किया। विधायक रामकुमार गौतम ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूरे विधि-विधान से स्कूल की आधारशीला रखी और सोसाईटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
विधायक रामकुमार गौतम का स्वागत करतीं हुईं स्कूली छात्राएं।
विधायक रामकुमार गौतम का स्वागत करतीं हुईं स्कूली छात्राएं।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि सोसाइटी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। पहले भी इस सोसाइटी के अंतर्गत सफीदों मंडी में बहुत अच्छा स्कूल चल रहा है और अब स्कूल के लिए दूसरी बिल्डिंग का निर्माण कार्य करना सोसाइटी के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी एक शुभ संकेत है।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार गौतम
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार गौतम
उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है। शिक्षा वह धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। इसलिए बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए ताकि वे पढ़-लिखकर सोसाइटी और सफीदों क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। उन्होंने सोसाइटी के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में उनकी तरफ से इस समिति के योगदान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Loading