राजकीय महाविद्यालय में मनाया हरियाणा उत्सव

52
प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी
प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी

हरियाणा उत्सव 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में हरियाणा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डा. बलविंद्र सिंह और संयोजन डा. सुनील देवी ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूरा माहौल हरियाणवीं रंग में रंग गया। अपने संबोधन में डॉ. बलविंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना जागृत करते हैं और उन्हें अपनी परंपराओं से जोड़े रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की संस्कृति हमारी पहचान है, जिसे युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर ज्योति कंवल, डॉ. रूचि भारद्वाज, डॉ. जयविंद्र शास्त्री, अमित कुमार मौजूद थे।

Loading