पानीपत बस स्टैंड पर जहरखुरानी गिरोह ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने महिला को नशीला रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके सोने के बाले लेकर फरार हो गए। पीड़िता सोनीपत से पानीपत आई थी।
जानकारी के अनुसार, महिला बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी कुछ अज्ञात लोग उससे बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने चालाकी से नशीला रुमाल सुंघा दिया, जिससे महिला कुछ ही देर में अचेत हो गई। इसका फायदा उठाकर शातिरों ने उसके कानों से सोने के बाले निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।
कुछ समय बाद महिला को होश आया तो उसने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी बस स्टैंड कर्मचारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अजनबियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
![]()











