सिर्फ कुछ सेकेंड में बाइक लेकर फरार हुआ चोर
लुधियाना (पंजाब): शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सामने आया है जहां एक चोर कार में सवार होकर एक्टिवा चोरी करने पहुंचा। हैरानी की बात यह रही कि उसने एक्टिवा का लॉक तोड़ने में केवल 6 सेकेंड का समय लिया और मौके से फरार हो गया।
यह पूरी वारदात पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार सड़क किनारे रुकती है। कार से उतरा चोर बड़ी चालाकी से एक्टिवा के पास पहुंचता है, कुछ सेकेंड में लॉक तोड़ता है और स्कूटी स्टार्ट कर फरार हो जाता है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज अपने कब्जे में ली और आसपास के इलाकों के कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यह एक संगठित वाहन चोरी गैंग का काम हो सकता है जो हाल ही में शहर के कई हिस्सों में सक्रिय है।
पीड़ित वाहन मालिक ने बताया कि एक्टिवा सड़क किनारे पार्क की हुई थी और कुछ ही मिनटों में चोरी हो गई। उन्होंने प्रशासन से इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज से वाहन का नंबर ट्रेस किया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![]()











