दोस्त से 25 लाख की ठगी: कनाडा भेजने का झांसा, रकम लौटाने पर दी धमकी

13
Kurukshetra Fraud Case

विदेश भेजने का सपना बना धोखाधड़ी का जाल

कुरुक्षेत्र में एक युवक से उसके ही दोस्त द्वारा 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक को आरोपी ने कनाडा भेजने का भरोसा दिलाया था। बेहतर भविष्य की उम्मीद में पीड़ित के परिवार ने अपनी प्रॉपर्टी तक बेच दी और पूरी रकम आरोपी को सौंप दी।

शिकायत के अनुसार, लंबे समय तक जब न तो वीजा लगा और न ही कोई ठोस प्रक्रिया आगे बढ़ी, तो पीड़ित ने अपनी राशि वापस मांगनी शुरू की। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसके आधार पर धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है

Loading