शिकायतकर्ता शिवचरण दास निवासी पुरानी अनाज मंडी सफीदों ने शिकायत दी की वह एक निजी कंपनी में विकास निवासी आदर्श कॉलोनी सफीदों प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त किया गया था। कार्यकाल के दौरान उसके खिलाफ कर्मचारियों द्वारा कई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अनुशासनहीन व्यवहार, कर्मचारियों को धमकाना व कार्यालय की गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग करना शामिल था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने कंपनी से संबंधित संवेदनशील जानकारी का गलत उपयोग करने की धमकी देकर शिकायतकर्ता व कंपनी प्रबंधन को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने तथा प्रबंधन व उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे जबरन धनराशि वसूल की। आरोपी द्वारा कई बार नकद राशि लेने के साथ-साथ बैंक खाते में भी रकम डलवाई गई। शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी तथा कार्यालय में घुसकर अवैध हथियार होने की बात कहकर कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी विकास निवासी आदर्श कॉलोनी सफीदों को गिरफ्तार कर लिया है।
![]()











