तबादले के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना 12वें दिन भी जारी

9
electricity department protest
नारेबाजी करते हुए बिजली कर्मचारी।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : एएचपीसीडबलयू के आह्वान पर नगर के सब अर्बन सब डिवीजन कार्यालय में बिजली कर्मचारियों का धरना व प्रदर्शन लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कर्मवीर शर्मा ने की। यह आंदोलन 26 फरवरी को एएफएम जसविन्द्र के नूंह में किए गए तबादले के विरोध में शुरू किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि एएफएम जसविन्द्र ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी और निष्ठा से ड्यूटी निभाई, बावजूद इसके उनका इतनी दूर तबादला किया जाना अन्यायपूर्ण है। कर्मचारियों ने इसे प्रशासनिक प्रताड़ना करार देते हुए कहा कि ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मचारियों को इस प्रकार परेशान करना उचित नहीं है। इस निर्णय से बिजली कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि जब तक जसविन्द्र के तबादले के आदेश रद्द नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे निगम को होने वाले किसी भी आर्थिक या सामाजिक नुकसान की जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। इस मोके पर रविन्द्र सैनी, मनजीत रेढू, मनीराम, पंकज भाटिया, रविन्द्र सैनी, राकेश सैनी, राजेंद्र, मंजीत कुमार, संदीप नायडू, विष्णु, संदीप जैन, नवीन राणा, सोहनलाल, बसाऊ राम, नीरज दलाल, सुभाष शर्मा, अमरपाल, रूपेश, विबास, जय भगवान, पवन, संजय शर्मा मौजूद थे।

Loading