फैक्ट्री अग्निकांड में मंगलवार को हुआ दो मृतक महिलाओं का दाह संस्कार

1
Safidon fire tragedy

दाह संस्कार होने से पहले रही कड़ी कानून व्यवस्था 

पुलिस ने आरोपियों के गोदाम खोलकर बरामद किया विस्फोटक पदार्थ

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर की गीता कॉलोनी स्थित 7 मार्च को विस्फोटक पदार्थ से तैयार किए जाने वाले रंगों की फैक्ट्री में आग लगने से झुलसी महिला रानी (45) निवासी डिग्गी कॉलोनी की भी सोमवार देर सायं मौत हो गई थी। रोहतक पीजीआई से रानी व शिव कॉलोनी निवासी कश्मीरी (40) का शव मंगलवार दोपहर के समय सफीदों पहुंचा। संस्कार के दौरान नगर में कानून व्यवस्था कड़ी रही। दोनों महिलाओं का मंगलवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। दाह संस्कार के दौरान परिजनों में रोष देखने को मिला। अग्निकांड में अब मृतक महिलाओं की संख्या 12 हो गई है। जबकि एक महिला रानी उर्फ सटको भी रोहतक पीजीआई में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ सफीदों पुलिस ने आरोपियों के महात्मा गांधी रोड व शिव कालोनी में चल रहे गोदाम में भी छापामारी की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजेश गर्ग के साथ सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। टीम ने महात्मा गांधी रोड व शिव कालोनी स्थित चार दुकानों के ताले तोड़कर सर्च अभियान चलाया। इस छापामारी के दौरान मौके से कुछ विस्फोटक पदार्थ (पटाखे) बरामद हुए हैं। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया।

Loading