सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

5
सफीदों (एस• के• मित्तल) : नगर के पानीपत रोड पर सरनाखेड़ी मोड़ के पास देर सायं सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।  मृतक व्यक्ति की पहचान गांव सरनाखेड़ी निवासी सत्यनारायण (70) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सत्यनारायण बाइक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहा था लेकिन रास्ते में संतुलन बिगड़ने से किसी कारण उसकी बाइक गिर गई। इसके बाद सड़क पर उसका सिर लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Loading