तबादले के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना 23वें दिन भी जारी

12
Safidon Protest

सफीदों (एस• के• मित्तल) : एएचपीसीडबलयू के आह्वान पर नगर के सब अर्बन सब डिवीजन कार्यालय में बिजली कर्मचारियों का धरना व प्रदर्शन लगातार 23वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता मनजीत सिंह व संचालन शेर सिंह ने किया। यह आंदोलन 26 फरवरी को एएफएम जसविन्द्र के नूंह में किए गए तबादले के विरोध में शुरू किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि एएफएम जसविन्द्र ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी और निष्ठा से ड्यूटी निभाई, बावजूद इसके उनका इतनी दूर तबादला किया जाना अन्यायपूर्ण है। कर्मचारियों ने इसे प्रशासनिक प्रताड़ना करार देते हुए कहा कि ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मचारियों को इस प्रकार परेशान करना उचित नहीं है। इस निर्णय से बिजली कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि जब तक जसविन्द्र के तबादले के आदेश रद्द नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे निगम को होने वाले किसी भी आर्थिक या सामाजिक नुकसान की जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। इस मौके पर रविन्द्र सैनी, मनीराम, पंकज भाटिया, रविन्द्र सैनी, राकेश सैनी, राजेंद्र, बसाउ राम, मंजीत कुमार, संदीप नायडू, विष्णु, संप जैन, नवीन राणा, सोहनलाल, बसाऊ राम, नीरज दलाल, सुभाष शर्मा, अमरपाल, रूपेश, विबास, जय भगवान, राजेंद्र, पवन, संजय शर्मा, शेर सिंह व कर्मबीर शर्मा मौजूद थे।

Loading