सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती के सरकारी स्कूल में स्तिथ आंगनबाड़ी केंद्र पर स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्कूल के प्राचार्य जसबीर ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। वही वशिष्ट अतिथि के तौर पर प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर श्रीनिवास मौजूद रहे। अतिथियों ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र न केवल बच्चों को पोषण और देखभाल प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें स्कूल जीवन की नींव भी तैयार करते हैं। ऐसे मेलों के माध्यम से बच्चों को स्कूल के माहौल से पहले ही परिचित कराया जा रहा है। जिससे वो भविष्य में स्कूल आने में कोई कठिनाई महसूस नहीं करेंगे। यह स्कूल रेडीनेस मेला बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय और प्रभावी प्रयास साबित होगा। वही आंगनबाड़ी वर्कर पूजा ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को स्कूल की प्रारंभिक शिक्षा के लिए तैयार करना, उनकी प्रारंभिक सीखने की क्षमता को बढ़ावा देना तथा सामाजिक, भावनात्मक और भाषा संबंधी विकास और स्कूल जाने की तैयारी को सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया बच्चों को पौष्टिक भोजन के साथ साथ पढ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर स्नेहलता, कविता, रजनी, सुमन, उषा, बाला, मंदीप व इंदुबाला मौजूद थीं।
![]()











