हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा से की शिष्टाचार भेंट

14
HCMS meeting Haryana

चिकित्सा सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा,

डॉक्टरों के कार्यभार और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर जोर

जींद (एस• के• मित्तल) : हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चिकित्सा सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और डॉक्टरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रधान डॉ. राजेश भोला, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अभीक, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनदीप सरोहा, जनरल सेक्रेटरी डॉ. विशाल, ज्वायंट सेक्रेटरी डॉ. मुनीष और डॉ. सुधीर मौजूद रहे। उन्होंने डिप्टी स्पीकर को चिकित्सा क्षेत्र की चुनौतियों, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार और डॉक्टरों के बढ़ते कार्यभार से अवगत कराया। डिप्टी स्पीकर डॉ. मिड्ढा, जो स्वयं चिकित्सा पृष्ठभूमि से जुड़े हैं, ने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों को कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े वैध मुद्दों पर सरकार सकारात्मक रुख अपनाएगी और जरूरी सुधारों के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करने तथा डॉक्टरों के कार्य वातावरण को सुधारने पर भी जोर दिया। एचसीएमएस पदाधिकारियों ने डिप्टी स्पीकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से चिकित्सकों का मनोबल बढ़ेगा। यह मुलाकात चिकित्सा सेवा और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Loading