रजत गौतम की लगातार तीसरी जीत

16
Bar Council Election

सफीदों बार में जश्न का माहौल

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य पद पर अधिवक्ता रजत गौतम की तीसरी बार जीत ने सफीदों क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। उनकी इस जीत पर अधिवक्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी भारी खुशी है। उनकी जीत पर पूरे बार परिसर में जश्न का माहौल रहा। बता दे कि इससे पहले रजत गौतम सबसे कम उम्र में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन बन चुके हैं। खास बात यह भी है कि वे सफीदों हलके के विधायक रामकुमार गौतम के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सफीदों बार एसोसिएशन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोशिएशन के अध्यक्ष कुणाल अग्रवाल ने की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। अपने संबोधन में प्रधान कुणाल अग्रवाल ने रजत गौतम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह जीत न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि सभी अधिवक्ताओं को रजत गौतम से काफी उम्मीदें हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि वे भविष्य में भी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर मनजीत पाल बैरागी, हरिश वशिष्ठ, प्रयास गौतम, कंवलजीत मोरखी, रोशन सैनी, सुधीर नायक, मनोज शर्मा, राममहेर शर्मा, संदीप गुलाटी, दिनेश गौड़, विनोद कौशल, पवन कुंडू, मनीष चौधरी, सतेन्द्र खैची, विकास वर्मा और विकास कुंडू सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

Loading