नंदीशाला में गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां व तरबूज

1
gaushala program
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : संस्था भारत विकास परिषद सर्पदमन शाखा द्वारा नगर के जींद रोड स्थित नंदी गौशाला में गौसेवा के प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कृष्ण जैन ने की। नंदी गौसेवा धाम के अध्यक्ष दीपक चौहान ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अभिनंदन किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नंदियों व गायों को हरी सब्जियां एवं तरबूज खिलाया। उसके उपरांत पदाधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में अध्यक्ष कृष्ण जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और उसकी सेवा करना पुण्य का कार्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि गौसेवा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में संवेदनशीलता और करुणा की भावना को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अधिक से अधिक लोग गौसेवा जैसे कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कृष्ण जैन के साथ-साथ सतीश शर्मा, मोहित कंसल, ललित मित्तल, पुरुषोत्तम शर्मा, संजीव दीवान, उमेश दीवान, रवि थनई, जीवन गर्ग, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. लवकेश भाटिया, अजय सिंगला, अनिल जिंदल, अमित गुप्ता, जयभगवान कटारिया, वंश कंसल तथा अक्षय जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Loading