17 वर्षीय युवती लापता

8
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों क्षेत्र के गांव सिल्लाखेड़ी से एक 17 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। सदर थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12 जून को सुबह करीब 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। शाम 6 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार को चिंता हुई। उन्होंने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी है। परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें।

Loading