भाविप सर्पदमन शाखा ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर

10
World Blood Donor Day

76 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : भारत विकास परिषद सर्पदमन शाखा, सफीदों द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित सरोज अस्पताल में किया गया। शिविर की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कृष्ण जैन ने की। वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एशियन कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह सैनी ने शिरकत की। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ हुआ। संस्था द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार अभिनंदन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. शुभम गर्ग ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेंसी गर्ग ने महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इसके अलावा शिविर में आने वाले लोगों के लिए जलजीरा और ठंडे मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। रक्तदान शिविर में कुल 76 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में अजय सैनी निवासी गांव सिंघपुरा ने 37 वर्ष की आयु में 59वीं बार रक्तदान किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि गुलाब सिंह सैनी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, क्योंकि यह सीधे किसी की जान बचाने का माध्यम बनता है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें। शाखा अध्यक्ष कृष्ण जैन ने सभी अतिथियों, डॉक्टरों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजीव दीवान, मनीष वर्मा, ललित मित्तल, पुरुषोत्तम शर्मा, उमेश दीवान, सतीश शर्मा, मोहित कंसल, संदीप जैन, रवि थनई, अखिल गुप्ता, तरुण गुम्बर, लवकेश भाटिया, कपिल मेहता, हरीश वशिष्ठ, संजय कुमार, जय भगवान कटारिया, अमित गुप्ता, अनिल जिंदल, कविता शर्मा, गीता बिटानी, डॉ. राजेश शर्मा, अजय सिंगला, अनूप दीवान, सुशील गुप्ता, घनश्याम राणा, डॉ. नरेश वर्मा, रेणु भाटिया सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

Loading