जेसीआई सफीदों द ग्रेट का मिडकॉन में जलवा

5
JCI Safidon The Great

13 अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : जेसीआई सफीदों द ग्रेट ने मिडकॉन में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक नया इतिहास रच दिया। संस्था ने इस प्रतिष्ठित आयोजन में कुल 13 अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें सबसे गौरवपूर्ण 7 स्टार अवॉर्ड भी शामिल है। इस उपलब्धि ने न केवल संस्था का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में उसकी पहचान को और मजबूत किया है। इस शानदार सफलता पर संस्था की अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंगला ने सभी सदस्यों, वरिष्ठजनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संगठन के हर सदस्य ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया, जिससे यह सफलता संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल अवॉर्ड नहीं, बल्कि संस्था की एकजुटता, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जेसीआई सफीदों द ग्रेट हमेशा समाज सेवा और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा। इस मौके पर जेसी विपिन मित्तल, जेसी जितेंद्र मान, जेसी संजीव पुंडीर, जेसी आशीष कंसल, जेसी अमित राणा व जेसी प्रिंस मित्तल विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading