बाल योग शिविर का हुआ भव्य समापन

13
Women Era Foundation

प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : वुमेन एरा फाउंडेशन द्वारा आयोजित बाल योग शिविर का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा महिला अध्यक्ष कविता शर्मा ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की फाउंडर अध्यक्ष गीतांजलि कंसल ने की। शिविर के दौरान बच्चों को योग प्रशिक्षक सुमन दत्त और सारिका द्वारा नियमित रूप से योग, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में बच्चों ने इन सभी विधाओं का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, योगासन और समूह गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मविश्वास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ज्योति राणा, निशा, मधु, सुदेश रानी, सुदेश भारद्वाज, मोनिका जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading