हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; 11 जुलाई तक मौसम रहेगा खराब

3
Haryana

चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार को पंचकूला, सोनीपत और आसपास के कई क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 11 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते तापमान में विशेष बढ़ोतरी की संभावना नहीं है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।

बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी है। वहीं आम नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

Loading