नशा मुक्ति अभियान पर प्रधानमंत्री का संदेश महाविद्यालय में लाइव प्रसारण से जुड़े युवा

4
Nasha Mukti Abhiyan
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय, सफीदों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्र को संबोधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने की। लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और अपने जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच को अपनाएं। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में प्राचार्या डा. सविता पूनिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे न केवल विद्यार्थियों को सही दिशा मिलती है, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी को भी समझते हैं। इस मौके पर उप-प्राचार्या डॉ. सरला सहरावत, आरजू पराशर व अजय प्रकाश विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading