अंतर-महाविद्यालय योग (महिला) टीम के लिए हुआ चयन

6
CRSU Yoga Trials
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के सरला मैमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद की अंतर-महाविद्यालय योग (महिला) टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी योग प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल के मार्गदर्शन में तथा चयन समिति के संयोजक प्रो. बलवान सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान चयन समिति के सदस्यों ने प्रतिभागी छात्राओं के योग कौशल के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता, संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता और विभिन्न योग आसनों में प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। ट्रायल के दौरान छात्राओं ने विभिन्न योग मुद्राओं और आसनों का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। चयन टीम ने अपने संबोधन में कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है।

Loading