सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

2
Safidon
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को नगर के वार्ड 2 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। सरकार की तरफ से सभी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्परों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर महिलाओं को फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कविता शर्मा, सारिका मंगला, सुनीता भाटिया सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Loading