बेटियों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने में जुटे आचार्य विकास कुमार जयपुर गांव में निशुल्क सिलाई सेंटर का शुभारंभ, 100 से अधिक बेटियां सीखेंगी सिलाई का हुनर; रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहल

3
Safidon News

सफीदों (एस• के• मित्तल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवी आचार्य विकास कुमार बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गांव जयपुर में निशुल्क सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया। आचार्य विकास कुमार ने रिबन काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर में 100 से अधिक बेटियों को निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से बेटियों को रोजगारपरक कौशल से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इससे बेटियां सिलाई का हुनर सीखकर भविष्य में स्वरोजगार के अवसर तलाश सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी योगदान दे सकेंगी।
बाक्स:
शिक्षा के साथ हुनर भी जरूरी : आचार्य विकास कुमार
इस अवसर पर आचार्य विकास कुमार ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल से जोड़ना समय की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की भावना के अनुरूप बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह के प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब एक बेटी हुनरमंद बनती है तो उसका लाभ पूरे परिवार को मिलता है। बेटियों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन देना जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाली बेटियों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
बाक्स:
बेटियों ने पहल को बताया सराहनीय
सिलाई का प्रशिक्षण लेने वाली बेटियों ने कहा कि निशुल्क सिलाई सेंटर उनके लिए एक अच्छा अवसर है। इससे उन्हें बिना किसी शुल्क के हुनर सीखने और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने का जो सपना देखा है, वे भी अपने हुनर के माध्यम से उसे साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। बेटियों ने आचार्य विकास कुमार की इस पहल को सराहनीय बताते हुए आभार जताया।
सिलाई सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी श्याम जागरण पार्टी को सौंपी गई है। इस अवसर पर श्याम स्वामी सुखबीर, भजन ममता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और सिलाई का प्रशिक्षण लेने वाली बेटियां मौजूद रहीं।

Loading