रितु ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान, बैंकॉक सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत; ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी हुआ चयन

9
बैंकॉक सम्मेलन

हिसार। शहर के पीएलए क्षेत्र की रहने वाली रितु ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU), चंडीगढ़ के संस्कृत विभाग की शोधार्थी रितु के शोध पत्रों का चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंचों पर हुआ है।

रितु ने 1 अक्टूबर 2026 को थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ऑनलाइन माध्यम से अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनके शोध कार्य का विषय प्राचीन भारतीय ग्रंथों में दंड और दंडनीति की अवधारणा पर केंद्रित है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी हुआ शोध पत्र का चयन

इससे पहले जून 2026 में रितु के शोध पत्र का चयन ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित शैक्षणिक मंच के लिए भी हुआ था। उनके शोध का विषय ‘प्राचीन भारतीय ग्रंथों में दंड एवं दंडनीति: मनुस्मृति, शुक्रनीति एवं अर्थशास्त्र का तुलनात्मक अध्ययन’ है।

इस शोध के माध्यम से रितु ने प्राचीन भारतीय ग्रंथों में वर्णित दंड व्यवस्था और दंडनीति का तुलनात्मक अध्ययन किया है। उनकी इन उपलब्धियों से हिसार में खुशी का माहौल है।

Loading